रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 पुलिस अधिकारियों को राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB), रायपुर में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार, 21 जुलाई को इसका आदेश जारी कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, शासन स्तर पर यह आदेश 13 जुलाई को ही तैयार कर लिया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री की अंतिम स्वीकृति के बाद इसे औपचारिक रूप से जारी किया गया। नियुक्त किए गए अधिकारियों को EOW और ACB में विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब राज्य में आर्थिक अपराध, भ्रष्टाचार और चर्चित घोटालों की जांच तेज़ी से चल रही है। EOW और ACB कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच कर रहे हैं। ऐसे में अनुभवी पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति को जांच एजेंसियों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सरकारी आदेश के अनुसार, प्रतिनियुक्त किए गए सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से EOW एवं ACB, रायपुर में अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे आर्थिक अपराध और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच में तेजी आएगी तथा लंबित प्रकरणों के जल्द निष्पादन में भी मदद मिलेगी।

सरकार की इस कार्रवाई को जांच एजेंसियों की कार्यक्षमता बढ़ाने और भ्रष्टाचार के मामलों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में अहम प्रशासनिक कदम के रूप में देखा जा रहा है।
