रायपुर – पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद विकास उपाध्याय ने केन्द्र सरकार की विदेश नीति पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि लगातार अलग-अलग देशों में भारतीयों को मारा जा रहा है लेकिन मोदी सरकार की चुप्पी समझ से परे है। सनातन और हिन्दुओं का हवाला देकर केवल सत्ता पाना भाजपा का लक्ष्य रहता है लेकिन वास्तव में हिन्दुओं के प्राणों की इन्हें कोई परवाह नहीं है पड़ोसी देश बांग्लादेश में लगातार हिन्दुओं के कत्लेआम हो रहे हैं लेकिन मोदी सरकार द्वारा अब तक किसी भी प्रकार के ठोस कदम नहीं उठाये जा रहे हैं जिस प्रकार बांग्लादेश के रंगपुर शहर में हिन्दु परिवार के चार लोगों की गला घोटकर निर्मम हत्या कर दी गई है, रंगपुर के मृतकों में रंगपुर जिला स्कूल के सेवानिवृत्त शिक्षक गणपति चक्रवर्ती (65), पत्नी प्रीतिलता (50), बेटी आगामी चक्रवर्ती प्रार्थी (23) और बेटा प्रियम (12) हैं। पिछले 2 साल में 100 से भी अधिक हिन्दुओं को परेशान किए जाने की खबरें मिलती रही हैं। बांग्लादेश के अलावा विदेशों में चाहे अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया, स्वीट्जरलैण्ड या फिर पाकिस्तान की बात करें जहाँ हिन्दुओं की हत्या की जा रही है या उनको प्रताड़ित किए जा रहे हैं लेकिन लगता है केन्द्र सरकार की मंशा हिन्दु केवल सत्ता पाने की चाबी है और चुनावी मुद्दा ही रह गया है। विकास उपाध्याय ने कहा कि बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है चाहे देश के भीतर की बात हो या फिर विदेश नीति की बात हो।
विकास उपाध्याय ने दूसरी ओर गौ माता पर हो रहे अत्याचार और हत्याएँ को लेकर बयान दिया है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी सहित अन्य शहरों में गौ माता का जिस प्रकार गौठानों में मौत हो रही है उससे बीजेपी का पाखण्डी चेहरा उजागर हो गया है। गौ माता को जो लोग चारा नहीं दे पा रहे हैं, सुरक्षित नहीं रख पा रहे हैं वे शासन कैसे चला रहे हैं, समझ से परे है। जिस प्रकार फुण्डहर गौठान में 8 गौवंश की मौत हुई, यह भारतीय जनता पार्टी के शासन में गौठान संचालकों एवं खुद सत्ताधारियों की गैर जिम्मेदारी व पाखण्डी चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उपाध्याय ने कहा कि फुण्डहर गौठान में गौवंशों के लिये न तो चारा है न ही कोई उचित व्यवस्था लेकिन फिर भी एग्रीमेंट के तहत् यहाँ 600 से अधिक गौवंशों को भेजा गया। ऐसी स्थिति एक ही गौठान की नहीं है पूरे प्रदेश के गौठानों की हालत इससे भी ज्यादा बत्तर हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी बीफ कंपनी से चंदा लेकर अपना दोहरा चरित्र दिखा दी है, बीजेपी हिन्दु और गौ माता पर केवल गंदी राजनीति करती है। पूर्व की कांग्रेस सरकार के गौठानों में भाजपा सरकार ने शराब की दुकानें खोल दिए हैं, वास्तव में बीजेपी को न हिन्दु की चिंता है और न ये गौमाता के प्राणों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठा सकती हैं।
