रायपुर – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी 307 ब्लॉक अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा हो गया। बस्तर संभाग से हमारा कार्यक्रम शुरू हुआ और आज राजधानी रायपुर में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में हमने ब्लॉक अध्यक्ष के अलावा हर जिले से 2 मास्टर ट्रेनरों को भी शामिल किया। हमारा प्रशिक्षण सभी संभागों में तीन दिवसीय आवासीय रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मैं, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, वरिष्ठ नेताओं, प्रशिक्षकों, सभी जिला अध्यक्षों, प्रशिक्षण की टीम को धन्यवाद देता हूं।
भूपेश बघेल के काफिले पर हमला भाजपा का डर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल और आसाम के पीसीसी अध्यक्ष गौरव गगोई के काफिले पर नौगांव में कुछ असामाजिक तत्व और भाजपा के लोगों ने पथराव किया। काफिले में चल रही गाड़ी के कांच टूटे है। बघेल और गगोई पूरी तरह सुरक्षित है। यह घटना असम की भाजपा सरकार के अंदर कांग्रेस के प्रति खौफ को दिखाता है। वहां लोकसभा चुनाव चल रहा है, तथा जनमत कांग्रेस के पक्ष में दिख रहा। जिससे आसाम की सरकार डरी हुई है और बौखलाहट में यह घटना हुई। इस घटना की कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है। यह मांग करती है कि घटना के लिए जो जिम्मेदार है उन पर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिये।
जीएसटी सुधार, टैक्स कटौती के एक साल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज ही के दिन 22 सितंबर 2025 को जीएसटी दरों में कटौती की घोषणा करते हुए आम आदमी को बड़ी राहत देने का दावा किया था, जमीनी कहीकत सरकारी दावों के विपरीत है। जीएसटी सुधार, टैक्स कटौती से बचत के दावों के एक साल बीतने के बाद भी जीएसटी कटौती का लाभ आम जनता तक क्यों नहीं पहुँचा? आज दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम 2025 की तुलना में अधिक है, शक्कर, दाल, तेल, खाद्य सामग्री, कपड़ा, साबुन, दवायें कुछ भी तो सस्ती नहीं हुई। जीएसटी का राहत केवल भ्रम साबित हुआ।
नकली गौ भक्तो के राज में गायें मर रही है
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बलौदाबाजार के भाटापारा ब्लाक के सूरजपुरा गांव में बंद गौठान में 20 गायो के भूख से मरने की जानकारी सामने आई। ये स्थिति पूरे प्रदेश में गाये चारे के आभाव में भूखे सड़को पर दुर्घटना से मर रही है। पूरे प्रदेश में पिछले एक माह में रायपुर, राजनांदगांव बलौदाबाजार, बिलासपुर, कवर्धा, महासमुंद, कांकेर में मिलाकर लगभग 240 से अधिक गायो की मौते हुई है। गौ माता के नाम पर राजनीति करने वालो के राज में रोज गाये मर रही। गौठान बंद कर दिये, न गौधाम बनाये और न गौ अभ्यारण्य सब कागजो तक सीमित रह गया है।
