छत्तीसगढ़ – जगदलपुर के चर्चित मोती ज्वेलर्स उठाईगिरी कांड में बस्तर पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपियों के नेटवर्क को बेनकाब किया है। करीब पौने दो करोड़ रुपये की उठाईगिरी की इस सनसनीखेज वारदात के पीछे महिला गैंग का हाथ सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस खुलासे के बाद शहर में हड़कंप मच गया है।
वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों तक पहुंचना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। लेकिन बस्तर पुलिस ने हार नहीं मानी। आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए पुलिस ने शहर और आसपास के इलाकों के करीब 150 CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। एक-एक कैमरे की बारीकी से जांच करते हुए पुलिस की टीम आरोपियों के सुराग तलाशती रही।

जांच की कड़ियां जुड़ती गईं और पुलिस का शक रायकोट इलाके तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां दो दिनों तक डेरा जमाया। लगातार तलाश और घेराबंदी के बाद आखिरकार जंगलों में छिपे आरोपियों तक पुलिस पहुंचने में सफल रही।
पुलिस के अनुसार, इस पूरी वारदात के पीछे महिला गैंग सक्रिय थी। महिलाओं की भूमिका ने इस उठाईगिरी कांड को और भी चौंकाने वाला बना दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
CCTV से जंगल तक… पुलिस की जांच ने खोली गैंग की पोल
करीब पौने दो करोड़ रुपये की उठाईगिरी कोई छोटी-मोटी वारदात नहीं थी। इतनी बड़ी घटना को अंजाम देकर आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर रहने की कोशिश में थे, लेकिन बस्तर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार पीछा करते हुए आरोपियों को दबोच लिया।
इस कार्रवाई में 150 CCTV कैमरों की फुटेज की जांच से लेकर रायकोट के जंगलों में दो दिनों तक की गई मशक्कत ने अहम भूमिका निभाई। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर वारदात के अन्य पहलुओं और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
बस्तर पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया कि अपराधी कितनी भी चालाकी से वारदात को अंजाम दें, तकनीकी जांच और पुलिस की सतर्कता से बच पाना आसान नहीं है।
