रायपुर – पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की गतिविधियों और उपलब्धियों को लेकर मंगलवार को अटल नगर, नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद के ऑडिटोरियम में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल एवं विभाग के सचिव डॉ. एस. भारती दासन ने मीडिया को विभागीय योजनाओं, कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था और जनजातीय परंपराओं से है। राज्य सरकार इन सभी क्षेत्रों को नई दिशा देते हुए पर्यटन को रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था से जोड़ने पर विशेष जोर दे रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के विकास के साथ-साथ स्थानीय कला, संस्कृति, परंपराओं और विरासत को संरक्षित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। पर्यटन स्थलों पर बेहतर सुविधाएं विकसित करने, अधोसंरचना मजबूत करने और पर्यटकों के लिए सुविधाजनक वातावरण तैयार करने की दिशा में विभाग लगातार कार्य कर रहा है।
मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्राकृतिक पर्यटन, धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक पर्यटन और जनजातीय पर्यटन को बढ़ावा देकर प्रदेश को देश के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए नए पर्यटन स्थलों को विकसित करने के साथ मौजूदा पर्यटन केंद्रों में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
सचिव डॉ. एस. भारती दासन ने विभागीय गतिविधियों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि पर्यटन विकास के साथ-साथ संस्कृति और धार्मिक स्थलों के संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जा रही है। विभाग द्वारा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, बेहतर प्रबंधन और जनसुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभाग की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी साझा की गई। अधिकारियों ने बताया कि राज्य की सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने तथा पर्यटन क्षेत्र में नए अवसर पैदा करने के लिए विभाग निरंतर प्रयासरत है।
मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाना है, ताकि प्रदेश में पर्यटन बढ़े और स्थानीय युवाओं तथा समुदायों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हों।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने विभागीय योजनाओं और कार्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल किए, जिनका मंत्री एवं सचिव ने जवाब दिया।
