रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने निरीक्षक (इंस्पेक्टर) स्तर के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, राज्यभर में 64 निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह तबादला सूची जारी की गई है।

तबादला आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल को पुलिस विभाग की नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।

